गोविंद नगर क्षेत्र की सीटीआई रोड बारिश के बाद पूरी तरह जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढे पानी में छिप जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।