फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने निर्माण पर कांग्रेसियों का हंगामा

Shikha Pandey Updated Sun, 09 Aug 2026 09:37 PM IST

नरोना चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने रविवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को निर्माण कराता देख कांग्रेसियों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि प्रतिमा के सामने दीवार खड़ी करने से इंदिरा गांधी की प्रतिमा दिखाई नहीं देगी। इंदिरा जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, नारा लगाते हुए विरोध कर निर्माण रुकवा दिया। कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। निर्माण होने की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस के विश्वनाथ जायसवाल, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, सुधीर साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। पवन ने कहा कि बिना सहमति के दोबारा निर्माण शुरू करना मेट्रो की मनमानी और कांग्रेस के साथ धोखा है। प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद राकेश साहू, अनिल बाजपेई, श्याम देव सिंह, कपिल जायसवाल, अनूप श्रीवास्तव, शांतनु दीक्षित आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें