कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल्ली से बिहार लौट रहा 21 वर्षीय युवक विजय कुमार गुप्ता चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।