फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की हर समस्या का समाधान व जल्द नोटिस देकर नाम जोड़ने के निर्देश

शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Jan 2026 11:13 PM IST

गंगाघाट नगर पालिका में बने एसआईआर सर्वे बूथ का शनिवार को एडीएम सुशील कुमार और एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इसके बाद अन्य पांच बूथों का भी जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने बीएलओ को हर हाल में मतदाताओं की हर समस्या का समाधान करने और जल्द नोटिस देकर नाम जोड़ने के निर्देश दिए। पालिका में मौजूद रहे एईआरओ धीरज त्रिपाठी से दोनों अधिकारियों ने सर्वे कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। बीएलओ से उनकी समस्याएं पूछी, जिसमें साल 2003 से पहले वाले प्रमाण पत्र मांगे जाने वाले मामलों में अधिक दिक्कतें आने की बात कहीं गईं। वहीं मौजूद कुछ मतदाताओं ने बताया कि वह रहते शुक्लागंज में हैं, लेकिन नोटिस वाली समस्याओं का निस्तारण उन्नाव जिला मुख्यालय जाकर कराना पड़ रहा है। ऐसे में कई चक्कर लगाने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। यदि निस्तारण कार्य के लिए शुक्लागंज में ही शिविर लगा दिया जाए तो सहूलियत होगी। यहां के बाद गोपीनाथ पुरम, राजधानी मार्ग स्थित ओमप्रकाश ज्वाला देवी और श्री प्रकाश ज्वाला देवी इंटर कालेज समेत छह बूथों का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि जो भी मतदाताओं ने अभी फार्म नहीं भरे है या भर चुके है लेकिन जमा नहीं किए है या फिर नोटिस मिलने के बाद भी लापरवाही बरत रहे है वह तत्काल अपने निकट के एसआईआर बूथ नाम जोड़ने के लिए फार्म जमा करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें