फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : व्यापार-उद्योग बंधु के बैठक में ट्रांसपोर्टर बोले- जलकल विभाग बता रहा बना दी सड़क पर असलियत में टूटी पड़ी

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधु और उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें ट्रांसपोर्टनगर में अधूरी सड़क और फुटपाथ निर्माण को जलकल विभाग की ओर से पूरा बताने पर ट्रांसपोर्टर ने मौके की फोटो दिखाई। इसमें सड़क-फुटपाथ उखड़ा पड़ा था। इस पर जिलाधिकारी बोले, केवल कागजों पर ही काम हो रहा है। अधूरा काम होने पर जलकल विभाग को ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में यूपी युवा ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक श्याम शुक्ला ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर में सेंट्रल बैंक वाली गली में पानी की पाइप लाइन का काम कराया जा रहा है। बैठक में जलकल विभाग की ओर से बताया गया कि पाइप लाइन पड़ने के बाद सड़क और फुटपाथ बनाने का काम पूरा हो गया है। इस पर ट्रांसपोर्टर ने एक के बाद एक फाेटो की फोटोकॉपी जिलाधिकारी के समक्ष रख दी। इसमें सड़क का अधूरा निर्माण, फुटपाथ पर बड़े-बड़े पत्थर दिख रहे थे। डीएम ने गुरुवार को अपर नगर आयुक्त को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें