फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Feb 2025 09:27 PM IST

मंगलपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में बुधवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इससे पहले झोपड़ी में रखी नकदी व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने कब्जा करने की नीयत से झोपड़ी में आग लगाने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। शाहपुर निवासी राजरानी पत्नी स्व. रामचंद्र द्रोपदी नगर में झोपड़ी बनाकर अकेली रहती हैं। बुधवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए झींझक गईं थीं। दोपहर में दो बजे के करीब उनकी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख लोगों ने फायर बिग्रेड व राजरानी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 20 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राजरानी ने आरोप लगाया कि शाहपुर जोगीडेरा निवासी कुछ लोग उसकी जगह को अपनी बता कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें