भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर स्थित पानीपुरवा मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क से गुजर रहे एक चलते डंपर के ऊपर अचानक गूलर पेड़ की एक भारी-भरकम डाल गिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त डंपर के आसपास कोई छोटा वाहन या राहगीर मौजूद नहीं थे, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। घटना के बाद मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से कुल्हाड़ी से डाल को काटकर हटाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ के मलबे को साफ किया जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हुआ।