दिल्ली रूट पर पनकी यार्ड से एक मालगाड़ी के मेन लाइन पर जाते समय सोमवार देर रात बड़ा हादसा होते बचा। कैंची प्वाइंट (नार्थ से साउथ लाइन लाते समय) मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेन संचालन ठप हो गया। करीब पौने दो घंटे बाद रेलवे ने चौथी लाइन से ट्रेन संचालन शुरू कराया गया। इसके आधे घंटे बाद रात सवा बारह बजे तीसरी लाइन पर संचालन शुरू करा दिया गया। दिल्ली-हावडा रूट बाधित होने से श्रमशक्ति, राजधानी, गरीबरथ एक्सप्रेस सहित 41 ट्रेनें फंस गई।