फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Shikha Pandey Updated Mon, 27 Apr 2026 02:40 PM IST

घाटमपुर थाना क्षेत्र के मुगलरोड पर सोमवार को परास चौराहे के पास एक ईंट भट्ठे के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है। मृतक भूसे का व्यापारी था और इसी सिलसिले में ईट भट्ठा का रहा था। परास गांव निवासी प्रांजुल द्विवेदी (28) भूसे का व्यापार करता था। वह भूसा खरीदकर ईट भट्ठों में सप्लाई करता था। सुबह वह अपने साथ गांव के ही शिवम को बाइक में बैठाकर नजदीक के ही ईट भट्ठे में जा रहा था। जैसे ही भट्ठे के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से दोनो बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनो को सीएचसी ले जाया गया, लेकिन पहुंचने से पहले ही प्रांजुल ने दम तोड़ दिया। वहीं शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए हैलट रेफर कर दिया गया। मृतक युवक की शादी एक साल पहले ही इटर्रा गांव में शादी हुई थी। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। एक छोटे भाई की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। अब बच्चे एक ही भाई रामजी, मां सावित्री व पत्नी अर्चना का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें