फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: कार की टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़े, चालक की मौत

घाटमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को जहानाबाद रोड पर बंगला परास के पास कार की टक्कर से घायल ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। टक्कर से जहां ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी क्षतिग्रस्त होकर खंती में जा घुसी। हादसे खबर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव के रहने वाले राम चरण (65) ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। दोपहर के समय वह ई रिक्शा लेकर बंगलन परास गांव पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आई कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। साथ अनियंत्रित होकर खंती में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक राम चरण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख पहुंचे लोगों ने किसी तरह रिक्शा सीधा कर चालक को इलाज के लिए सीएचसी घाटमपुर भेजा। जहां किए गए इलाज के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें