फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: बस स्टॉप में फिर निर्माण कार्य बंद, अभी बाकी हैं कई काम

बड़े इंतजार के बाद कस्बे के बस स्टॉप के सुंदरीकरण का काम तीन माह पहले शुरू हुआ था। अभी तक आधा अधूरा ही काम हो सका है। पिछले एक माह से बंद है, जबकि अभी काफी काम कराया जाना है। जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि जनवरी माह में कस्बा स्थित बस स्टॉप के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ था। करीब 50 लाख से इंटरलॉकिंग, शौचालय, फुटपाथ, टाइल्स, टिनशेड वायरिंग व वाल पेंटिंग का कार्य होना था। कार्य शुरू होने के बाद इंटरलॉकिंग, अधूरे शौचालय व फुटपाथ पर टाइल्स का कार्य हो चुका है। इसके बाद से ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। परिसर में गिट्टी व मलबा पड़े होने से यात्रियों को और भी असुविधा हो रही है। अभी भी टिनशेड, वायरिंग व वाल पेंटिंग आदि के कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहीं शौचालय का भी निर्माण पूरा होना है। परिवहन विभाग के जेई मुन्नीलाल ने बताया कि ठेकेदार की तबियत खराब होने से कार्य रुका पड़ा है। जल्द ही फिर से काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें