फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे बिजली के खंभे तोड़े, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Dec 2025 11:11 PM IST

साढ़ थाना क्षेत्र के पर्वतखेड़ा गांव में मंगलवार रात खेत में गड़े बिजली के तीन खंभों को तोड़ने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पर्वतखेड़ा निवासी अमर सिंह ने बताया उनके खेत में सिंचाई हेतु कनेक्शन के लिए बिजली के खंभे गाड़े गये थे। मंगलवार रात कुलदीप, मनोज व कुछ अज्ञात लोगों के साथ अहिवरन सिंह निवासी ग्राम गोपालपुर के टैक्टर में बैठकर आये, और सभी खंभे तोड़कर गिरा दिये। जानकारी होने पर जब विरोध किया तो गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। सब प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें