काली देवी मंदिर विकास समिति की ओर से शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया मंदिर का 54वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। वाराणसी से आए कारीगरों ने मंदिर को फूलों, गुब्बारों व रंगबिरंगी लाइटों से सजाया। शाम को मां काली को 56 भोग अर्पित करने के बाद महाआरती हुई। 51 किलो का केक काटा गया। इसके बाद भजन संध्या शुरू हुई। दरबार माता तेरा क्या अजब निराला है..., पाता वो सहारा है जो नियम वाला है..., जैसे भजनों पर भक्त झूमते रहे। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति की सरोज सिंह, डीके मिश्रा, सुरेंद्र बाजपेई, सतीश शुक्ला, महेश भाटिया, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।