सावन माह और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त के निर्देशन में डीसीपी पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने गुरुवार को बिठूर थाना क्षेत्र के उदरा घाट, पत्थर घाट, ब्रह्मावर्त घाट और रानी लक्ष्मीबाई घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।