पोनी रोड स्थित दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। छठवीं कक्षा से इंटर तक के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक नेता वेणुरंजन भदौरिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय मौजूद रहीं। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कॉलेज के छात्रों ने एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। विशेष आकर्षण होली और ईद के आपसी भाईचारे और सौहार्द्र को दर्शाने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी व सुधा तिवारी ने समापन संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी अभिभावकों, मुख्य अतिथियों तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अभिषेक तिवारी, सुधीर सिंह, सूरज, प्रदुम्न, अंशु व हरि के अलावा कॉलेज का स्टॉफ मौजूद रहा।