फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का असर फूलों पर भी, आसमान छू रहे भाव, 50 रुपये किलो बिकने वाला गुलाब 500 पर पहुंचा

ठंड का असर फूलों पर भी पड़ने लगा है। इधर दो महीने में फूलों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। ऐसे में लोग कम फूल लेकर ही काम चला रहे है। फूलों की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि ठंड के साथ कोहरा पड़ना फूलों की खेती के लिए अच्छा नहीं होता है। खास कर गुलाब के फूलों की खेती पर अधिक असर पड़ रहा है। दो माह पहले गुलाब 50 से 80 रुपये किलो था, अब 500 रुपये किलो बिक रहा है। फूलों की खेती करने वाले किसान पीपरखेड़ा निवासी लालाराम, संभरखेड़ा के घनश्याम सैनी, कटरी पीपरखेड़ा के राजाराम निषाद ने बताया कि ठंड के साथ कोहरा भी पड़ने लगा है। इसका फसलों के साथ फूलों की खेती पर भी पड़ने लगा है। दो माह पहले सभी प्रकार के फूलों के दाम 100 रुपये के अंदर था, लेकिन आज तीन से पांच गुना अधिक हो गया है। 50 रुपये किलो बिकने वाला गुलाब, आज 500 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गया है। 20 रुपये किलो बिकने वाली जाफरी 50 रुपये किलो, सौ रुपये किलो बिकने वाले गुलदारी के फूल 200 रुपये किलो, 40 रुपये किलो बिकने वाले चांदनी और सूरजमुखी के फूल के भाव 100 रुपये पहुंच गया है। ऐसे में फूलों की बिक्री पर असर पड़ा है, ग्राहक कम फूल खरीद रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें