कड़ाके की इस ठंड में जहाँ संपन्न लोग घरों में दुबक कर बैठे हैं, वहीं मानवता की सेवा का एक खूबसूरत नजारा विकास खंड भीतरगांव के बेहटा-बुजुर्ग गांव में देखने को मिला। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर निष्काम सेवा समिति के सदस्यों ने न केवल आपसी सहयोग से चंदा जुटाया, बल्कि उस धनराशि से असहायों को खिचड़ी भोज कराया और कंबल देकर उनके जीवन में गर्माहट भी घोली।