फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ब्रह्मावर्त घाट मार्ग बदहाल, ऊबड़-खाबड़ सड़क से श्रद्धालु और स्थानीय लोग परेशान

धार्मिक नगरी बिठूर स्थित पौराणिक ब्रह्मावर्त घाट को जाने वाली मुख्य सड़क पैचवर्क के अभाव में ऊबड़-खाबड़ हो गई है। सड़क पर जगह-जगह उखड़ी परत और गड्ढों के कारण स्थानीय निवासियों के साथ ही गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु ब्रह्मावर्त घाट पहुंचकर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें