मध्यांचल के विकास को मजबूती देने वाले उद्यमियों, समाजसेवियों, शिक्षकों, खेल जगत से जुड़े विभूतियों को अमर उजाला ने खास मंच दिया। शहर के जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल में आयोजित मध्यांचल की शान सम्मान समारोह में 27 विभूतियों को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने अमर उजाला मध्यांचल की शान समारोह को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग को प्रोत्साहित कर रही है।