कानपुर में हिंदू-मुस्लिम भाई-भाई और हिंदूस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बता दें कि रविवार को कानपुर के कल्याणपुर और जूही थाना क्षेत्रों में ताजिया के जुलूस के वक्त विवाद खड़ा हो गया जिसने पथराव और आगजनी का रूप ले लिया था। लेकिन अब पीस पार्टी ने बैठक कर लोगों को आपसी भाईचारे का संदेश दिया।