अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दोस्त की भूमिका में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने न्यू एरा पब्लिक स्कूल की छात्राओं को इमरजेंसी नंबरों के बारे में बताते हुए उसके इस्तेमाल का तरीका बताया। थानाध्यक्ष रजनी बाला ने छात्राओं से संकट के समय में आपातकालीन नंबर याद रखने की जरूरत बताई। उपनिरीक्षक दिव्या सिंह ने छात्राओं को समझाते हुए कहा कि किसी मुश्किल में मदद के लिए पुलिस आती है। ऐसे में डरने के बजाय उसे दोस्त समझने की जरूरत है। हेल्पलाइन नंबर हमेशा याद रखने चाहिए। मुसीबत में सबसे पहले डायल-112 डायल करना चाहिए। छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत चल रहे अभियान के बारे में बताया। उनको एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया बताई। छात्राओं ने थाने का जीडी कक्ष समेत कंप्यूटर रूम, थाना प्रभारी कार्यालय, शास्त्रागार, मालखाने को देखा। आखिरी में छात्राओं ने सवाल पूछे। इस दौरान विद्यालय से आरती गौतम, धीरज वर्मा, अलका श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।