अयोध्या पुरी कालोनी में सुंदरकांड महिला सत्संग समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का हवन - यज्ञ, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा के साथ समापन हुआ। कथा व्यास हरिओम थापक ने कहा कि सभी भक्तों को प्रतिदिन भगवान का भजन करना चाहिए, जो जीवन के कल्याण के लिए बहुत जरूरी है। वैदिक आचार्यों ने मंगल कलश एवं भागवत महापुराण का पूजन कराया।