फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनबर्न और फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए सुनिए चर्म रोग विशेषज्ञ की सलाह

दीपक महाजन Updated Tue, 02 Jun 2026 08:05 AM IST

चर्म रोग विशेषज्ञ ने बताया कि इस समय त्वचा संबंधी समस्याएं मुख्य रूप से दो प्रकार की देखने को मिल रही हैं। पहली समस्या तेज धूप के दुष्प्रभावों से जुड़ी है, जिनमें सनबर्न, घमौरियां तथा पहले से मौजूद एलर्जी की परेशानी शामिल है। इससे बचाव के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचना चाहिए। यदि बाहर जाना आवश्यक हो तो सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए और शरीर को ढककर रखना चाहिए। विशेषज्ञ के अनुसार दूसरी प्रमुख समस्या फंगल संक्रमण की है, जो अत्यधिक पसीना आने के कारण तेजी से बढ़ता है। इससे बचाव के लिए त्वचा को साफ और सूखा रखना जरूरी है। पसीना आने के बाद कपड़े बदल लेने चाहिए तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें