थाना बबीना पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 03 लैपटाप, 17 मोबाइल, 1.5 करोड़ रूपये हिसाब के लेन देन के रजिस्टर व 3,96,208 चिप्स/क्वॉइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी थाना कोतवाली अंतर्गत निवासी संतोष श्रीवास, थाना प्रेमनगर अंतर्गत निवासी उमेश गुप्ता, सदर बाजार क्षेत्र निवासी आशीष अग्रवाल व सीपरी बाजार क्षेत्र निवासी सचिन यादव हैं। इस मामले में पुलिस को तीन और आरोपियों की तलाश है।