फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झांसी में ग्वालियर रोड ओवरब्रिज का निर्माण हुआ पूरा, फर्राटा भरने लगे वाहन

झांसी के विकास की दृष्टि से नए साल 2025 का पहला दिन बेहद अहम साबित हुआ है। ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की दूसरी लेन का निर्माण भी पूरा हो गया है और इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। सांसद अनुराग शर्मा और सदर विधायक रवि शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर ब्रिज का उद्घाटन किया। बता दें कि ब्रिज का निर्माण दिसंबर 2021 में शुरू किया गया था और इसे मार्च 2023 में बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन, 21 महीनों की देरी के बाद अब काम पूरा हो पाया है। हालांकि, बीच में दो अक्तूबर 2023 को इसकी एक लेन को आवागमन के लिए खोल दिया गया था। लेकिन, एक ही लेन से दोनों ओर के वाहनों के गुजरने की वजह से खतरा बना रहता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें