फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला की मौत, कई श्रद्धालु घायल, एट के बैरागढ़ देवी मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

दीपक महाजन Updated Fri, 27 Feb 2026 11:24 AM IST

थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम भुजोंद के पास हाईवे पर गुरूवार को देर रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। भंडारे से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना मोंठ के अंतर्गत निकटवर्ती ग्राम इमलिया के ग्रामीण जनपद जालौन के एट थाना क्षेत्र स्थित बैरागढ़ देवी मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। गांव के सतपाल पाल ने देवी मंदिर पर मनोकामना पूरी होने पर घंटा चढ़ाया था, जिसके उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन कराया था, जिसमें गांव और रिश्तेदारी के लोग सम्मिलित हुए थे। करीब तीन-चार ट्रैक्टर ट्रॉली से लोग देवी मंदिर गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 11 बजे भुजोंद हाईवे के पास अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली में करीब दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने कुरेठा गांव निवासी सगना देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें