फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 27 Jun 2026 12:00 AM IST

सिटी स्टेशन पर शुक्रवार को शाम 5:41 बजे ट्रेन संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस को ठहराव हुई।खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाया। इस दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं नारेबाजी करने लगे। इससे कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई। सपा नेताओं की रेलवे की अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, भाजपा जिंदाबाद और गिरीश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके जवाब में सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद और बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ट्रेन पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने लगा। स्थिति को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को हटाकर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें