फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

पत्नी के मायके से न आने से तनाव में आकर युवक ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव निवासी विकल शर्मा (37) ने सोमवार रात खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह उसका भतीजा मोनू जब पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ा। मृतक के बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पहले रायबरेली जिले के वछरावा के मदनटूसी निवासी लक्ष्मी देवी से हुई थी। बताया कि उसका एक 9 वर्ष का बेटा उत्तम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें