हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन और अव्यवस्थाओं की शिकायत की। बसों का संचालन बंद होने से यह जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन गया है। लोगों ने शीघ्र पुनर्निर्माण और बसों का संचालन दोबारा शुरू करने की मांग की। सांसद ने उच्च स्तर पर यह मुद्दा उठाने का भरोसा दिया।