हाथरस के केंद्रीय विद्यालय परिसर में नगर पालिका के अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसका निर्दलीय सभासदों ने बहिष्कार किया। निर्दलीय सभासदों ने आरोप लगाया कि समारोह में बीजेपी का ही बोलबाला था और उन्हीं के बैनर और होर्डिंग लगे हुए थे इसीलिए उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है।