हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अचानक एक कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। कार में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कार में सवार होकर दो युवक आगरा से हाथरस के सादाबाद जा रहे थे और तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। हालांकि किसी भी युवक के झुलसने की खबर नहीं है।