हाथरस में फसलों को तबाह कर रहे आवारा पशुओं के खिलाफ किसानों ने गांव कजरौठी में लगभग 200 आवारा पशुओं को प्राइमरी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया। गुस्साए किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा भी किया। मौके पर तहसीलदार के पहुंचने के बाद स्कूल में बंद किए गए पशुओं को वाहनों के जरिए टुकसान के गौशाला भेजा गया।