फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा पंकज बोले- सद्कर्मों के कारण मिलता मानव शरीर

जयगुरुदेव जनजागरण यात्रा के दौरान टडियावां के ग्राम जपरा तिराहा पर सत्संग को संबोधित करते हुए बाबा पंकज ने कहा कि पूर्व जन्मों के सद्कर्मों के कारण ही मानव शरीर मिलता है। उन्होंने कहा कि जब जीव पैदा होता है तब कोई जाति, बिरादरी, मजहब नहीं होता। बाद में चेतना आने पर हमारा नाम पड़ता है। कर्म के अनुसार हमारी जाति बन गई। हमें श्वांसों की पूंजी सीमित मिली है। समय पूरा होते ही यमदूत आकर शरीर से जीवात्मा को निकाल कर अलग कर देंगे। उस समय जमीन-जायदाद और जाति-बिरादरी काम नहीं आएगी। कोई भी सगा संबंधी शरीर को घर में रखने को तैयार नहीं होगा। अनिल कुमार, दया शंकर, नंहेलाल, राम किशोर वर्मा प्रधान, मान सिंह आदि ने बाबा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें