गढ़मुक्तेश्वर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए अल्ट्रासाउंड सेंटर में अल्ट्रासाउंड किए जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू अंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में हंगामा किया। एक ही चिकित्सक के नाम से तीन क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाए जाने का आरोप लगा। एफआईआर की मांग की। भाकियू के संगठन प्रमुख डॉ. दिग्विजय भाटी ने बताया कि जो सेंटर बंद किया गया है, उसके संचालक के नाम पर मेरठ के मवाना, सिंभावली और गढ़ में सेंटर चल रहे हैं। महिला चिकित्सक को जो अधिकार नहीं हैं, उसके उल्ट भी अल्ट्रासाउंड कर रही हैं।