पिलखुवा थाना क्षेत्र के मोनाड यूनिवर्सिटी में शनिवार दोपहर को एसटीएफ लखनऊ और मेरठ की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ अचानक छापा मारा। टीम ने किसी के भी अंदर प्रवेश करने और बाहर निकलने पर रोक लगा दी। बताया जा रहा है फर्जी अंकतालिका जारी करने के मामले में यह कार्रवाई की गई। देर शाम तक चली जांच के बाद टीम ने विश्वविद्यालय के चेयरमैन बिजेंद्र सिंह समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। टीम ने यहां से लैपटॉप, हार्डडिस, सर्वर सिस्टम आदि जब्त कर लिए। टीम सभी को लेकर पिलखुवा कोतवाली पहुंची, जहां आगे की कार्रवाई जारी थी।