फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: सपा अध्यक्ष अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST

दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर मंगलवार की रात सपाई भडक़ उठे। सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले गई। कोतवाली में देर शाम तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं की पुतला फूंकने की मंशा को भी पुलिस ने पूरा नहीं होने दिया। पुलिस ने बुलंदशहर रोड पर ही कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया और उसे लेकर चली गई। सपा अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की खबर से पूरे प्रदेश के सपा कार्यकर्ता भडक़ उठे। इस दौरान पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया।मंगलवार की रात सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने उनकी यह मंशा पूरी नहीं होने दी। बुलंदशहर रोड से ही पुलिस पुतले को कार्यकर्ताओं से छीनकर अपने साथ ले गई। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील चौराहे पर एकत्र हो और यहां जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान सपा अध्यक्ष को रिहा करने की मांग कर रहे थे और देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस कोतवाली ले गई। इस दौरान चौराहे पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। पुलिस ने कुछ देर बाद यातायात भी सुचारू कराया। रात नौ बजे तक भी सपा कार्यकर्ता कोतवाली में जमे रहे। आनंद गुर्जर और रविंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज को कभी दबा नहीं पाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अय्यूब सिद्दीकि, संजय गहलौत, रविंद्र यादव, मोहम्मद बिलाल, रिजवान एडवोकेट, पियूष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें