फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में चलती कार में लगी भीषण आग, मां-बेटा बाल-बाल बचे

Sharukh Khan Updated Wed, 25 Mar 2026 03:31 PM IST

हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बुधवार दोपहर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार मां-बेटे ने कूद कर जान बचाई। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर जिले के बुगरासी निवासी अराफत सईद खान अपनी मां सबा खान के साथ फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों कार से गांव बुगरासी के लिए निकले थे। जब उनकी कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-09 स्थित उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख चालक अराफत सईद खान ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और अपनी मां को लेकर बाहर निकल आया। कुछ ही पलों में कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें