फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

शनिवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त सुबह चार बजे से हर हर गंगे के उदघोषों के साथ गंगा नगरी बृजघाट में शनि अमावस्या पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगा किनारे पर अपने पितरों की आत्मा शांति के लिए पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने गरीब अहसाय लोगों को भोजन कराकर दान दिया। शुक्रवार की देर रात से ही हरियाणा,दिल्ली,पंजाब सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गंगा नगरी में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं के आवागमन से गंगा किनारे बने प्लेट फॉर्म और धर्मशालाओं में भीड़ खचाखच भर गई,जिससे गंगा नगरी की रौनक भी बढ़ गई। तीर्थ पुरोहित राहुल शुक्ला ने बताया कि अमावस्या पर गंगा स्नान और पितरों की शांति के लिए पिंडदान तर्पण करना शुभ माना जाता है।शनि अमावस्या पर स्नान से शनि की गृह भी शांत होती है। वहीं पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते हाइवे - 9 जाम मुक्त रहा। जाम मुक्त होने से जहां पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं श्रद्धालुओं को भी कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें