यूपी के हापुड़ के गांव बझेड़ा में गोकशी की अफवाह के बाद हुई कासिम की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। शनिवार को आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी घायल समयदीन को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने समयदीन के लिए सरकार से 2 लाख और मृतक कासिम के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग भी की। देखिए ये रिपोर्ट।