फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में युवक को पीटकर उखाड़ी चोटी, रिपोर्ट दर्ज

गौरादेवी मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा ने मोहल्ला निवासी श्यामलाल, उसकी बेटी व दो बेटों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:15 बजे गौरा देवी मंदिर पूजा करने जा रहा था। तभी मोहल्ला निवासी श्यामलाल उसको गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उसके परिजन मारपीट करने लगे और उसकी चुटिया उखाड़ दी। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच दरोगा नवीन त्रिपाठी को सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें