फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: तेज रफ्तार डंपर में फंसा ऑटो, चालक की मौत, तीन घायल

शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST

अनियंत्रित डंपर ऑटो में टक्कर मारते हुआ उसे फंसा कर हाईवे पर दौड़ता रहा। इसमें ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। डंपर चालक थाने के पास खड़ा करके अंदर जा पहुंचा। पुलिस ने चालक एवं डंपर को कब्जे में ले लिया। कबरई से कानपुर की तरफ जा रहे एक डंपर ने फैक्टरी एरिया के पास ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो डंपर में फंस गया। डंपर ऑटो को करीब 100 मीटर घसीटता हुआ ले आया। जहां बड़े पावर हाउस के पास इंगोहटा निवासी ऑटो चालक अंकित कुशवाहा (21) गिर कर काफी दूर तक घसीटता चला गया। इसके उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। ऑटो में सवार इंगोहटा निवासी रोहित घायल हो गया। इसके बाद डंपर चालक तेज रफ्तार गाड़ी को भागना शुरू कर दिया। उसने केंद्रीय विद्यालय के पास पैदल जा रहे सिसोलर निवासी सुरेंद्र कुमार को टक्कर मार दी। इसके बाद पशु बाजार के पास बिलहड़ी निवासी साइकिल से जा रहे सीताराम (45) को टक्कर मारी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर को भागता हुआ थाने के पास पहुंचा और डंपर को खड़ा करके थाने में जा घुसा। चालक को पकड़ने के लिए 50 से ज्यादा लोग थाने जा पहुंचे। पुलिस से चालक एवं डंपर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। घायल रोहित को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया है। सीताराम एवं सुरेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक ऑटो चालक अंकित कुशवाहा के भाई आलोक ने बताया कि वह दूसरे की ऑटो चलाकर परिवार का सहयोग करता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें