फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाव से यमुना नदी होते रवाना हुए एक दर्जन श्रद्धालु

शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 10:05 PM IST

ग्राम पंचायत पत्यौरा एवं फतेहपुर जनपद के असवार मऊ के एक दर्जन लोग परिवार सहित नाव से यमुना नदी से महाकुंभ स्नान के लिए रवाना हुए हैं। यह जत्था रविवार को सुबह प्रयागराज पहुंचेगा। फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव असवार मऊ यमुनापार बसा है। इस निषाद बाहुल्य गांव की तमाम रिश्तेदारियां यमुना किनारे बसी पंचायत पत्योरा डांडा में है। शुक्रवार को असवार मऊ के प्रधान महावीर निषाद गांव निवासी सुखरानी, सत्येंद्र, रामकली, विमला, रामबरन, दास त्यागी, वासुदेव, सुशील, ओमप्रकाश के साथ नाव से पत्यौरा आए और पत्यौरा डांडा निवासी रामू, रामकरण, रामबिहारी, उमाशंकर, उदल, कमल को साथ लेकर शिवरात्रि महापर्व पर महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। यह जत्था नाव से रविवार को सुबह प्रयागराज पहुंचेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें