आपसी कहासुनी के बाद विद्यालय परिसर के बाहर छात्र गुट आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद छात्रों के बीच मारपीट हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास का वायरल वीडियो बताया जा रहा है। 11 सेकेंड के वायरल वीडियो में दो छात्र तीसरे युवक को पीट रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।