फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पुरानी चोरी का खुलासा, तीन बाल अपचारी समेत पांच पकड़े, VIDEO

गाजीपुर। पुलिस ने एक वर्ष पूर्व सेवराई के सतरामगंज बाजार में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 5.95 लाख रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पांडेय पुलिस टीम के साथ भदौरा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम भी मौके पर पहुंच गई। संयुक्त टीम ने भदौरा बाजार-दिलदारनगर मार्ग स्थित फरीदपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया तथा दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें