गाजीपुर। लखनऊ में पिछले दिनों एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में कई छात्र-छात्राओं की जान चली गई थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर छात्रों की जान जोखिम में डालकर चलाए जा रहे इन कोचिंग संस्थानों को लेकर प्रशासन का रवैया सख्त है। सोमवार को उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान केे दौरान तुलसी सागर स्थित दो संस्थानों को बंद कराया गया।