गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी चट्टी पर रविवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर तीनों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर ही तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रेलर और चालक को कब्जे में ले लिया।