फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली रेलिंग तोड़ कर गंगा में गिरी, VIDEO

शहर कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शनिवार की रात 8:15 बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गई। हादसे के बाद पुल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस नाव और स्थानीय गोताखोरों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कितने लोग सवार थे। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि सुजानपुर निवासी बबन यादव और ताड़ीघाट निवासी मनोज के अनुसार, दोनों बाइक से घर जा रहे थे। उनके आगे गाजीपुर से खाली एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में सुहवल की ओर जा रही थी। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर एक बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। कोतवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी के लिए स्थानीय नाविकों को लगाया गया है। साथ ही गोताखोरों को भी लगाया गया है। हालांकि अंधेरा होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुल पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें