फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में आरोपी सर्वांश वर्मा की जमानत निरस्त, VIDEO

प्रगति चंद Updated Wed, 07 Jan 2026 05:37 PM IST

गाजीपुर में एनडीपीएस एक्ट विशेष न्यायाधीश और अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने मंगलवार को कोडीनयुक्त कफ सिरप के खरीद-फरोख्त मामले में सलाखों के पीछे बंद आरोपी सर्वांश वर्मा का जमानत प्रार्थना को निरस्त कर दिया। आरोपी के अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पर न्यायालय ने कहा कि अगर आरोपी जमानत पर रिहा होता है तो विवेचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही खाद्य व औषधि प्रशासन एवं राज्यकर के अधिकारियों की अदालत ने निष्क्रियता मानते हुए आदेश की एक- एक प्रति राज्यकर विभाग के अपर मुख्य सचिव और खाद्य व औषधि प्रशासन के प्रमुख सचिव व आयुक्त को भेजने का आदेश दिया है। वहीं, सोनभद्र जिला कारागार से आरोपी भोला जायसवाल भी न्यायालय में प्रस्तुत हुआ। सुनवाई के बाद फिर पुलिस सोनभद्र कारागार लेकर रवाना हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें