कालूपुर गांव में पिछले करीब दस वर्षों से बदहाल संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। शिव मंदिर से गांव के दूसरे छोर तक जाने वाला करीब 700 मीटर लंबा यह मार्ग गड्ढों, जलभराव और कीचड़ से भरा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द मरम्मत न होने पर वे बड़ा आंदोलन करेंगे।