जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि बरसात में बिजली के पोल, तार और ट्रांसफार्मर से दूरी बनाकर रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। बिजली निगम के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर - 9453047253 पर शिकायत दर्ज कराएं। जनपद के किसी भी नागरिक की विभागीय कारणों से बिजली दुर्घटना से मृत्यु होने पर आश्रितों को पांच लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जाती है।